Monday 26 October 2015

News By MarketMagnify: एशियाई शेयर बाजारों में सोमवार की मजबूत शुरुआत


चीन ने शुक्रवार को मौद्रिक ढील के जो उपाय किये हैं, उनके चलते वैश्विक बाजारों में मजबूती दिख रही है और आज सुबह के लिए वैश्विक संकेत काफी अच्छे हैं।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को दिखी तेजी के बाद आज सोमवार के शुरुआती कारोबार में अधिकांश एशियाई शेयर बाजारों में भी अच्छी बढ़त दिख रही है। भारती

य समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.25% मजबूती के साथ चल रहा है। हांग कांग का हैंग सैंग (Hang Seng) 0.31% ऊपर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.77% बढ़त हासिल कर चुका है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.94% की बढ़त है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.18% की हल्की बढ़त पर चल रहा है। मोटे तौर पर एशियाई बाजार दो महीनों के ऊपरी स्तर पर आ गये हैं।

For best update news in the market on nifty trading tips and all segment connect with us at http://www.marketmagnify.com/nifty-future-tips.php or call at 07316619100.

No comments:

Post a Comment